फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Municipalities should make proper management of cleanliness and animals: Sharma

सफाई और पशुओं का समुचित प्रबंधन करें पालिकाएं : शर्मा

Wed, 19 Nov 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Municipalities should make proper management of cleanliness and animals: Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने अपने कार्यालय में नगर परिषद, सभी नगरपालिकाओं, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, रेन बसेरों की स्थिति और बेसहारा पशु नियंत्रण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए और स्पष्ट किया गया कि शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए। कार्यालयों में सफाई से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का तुरंत निपटान किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डंपिंग ग्राउंड के बाहर और आसपास की रोजाना सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में प्रतिदिन कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए। घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने वाली एजेंसी यदि अपने साधनों को निर्धारित क्षेत्रों तक नहीं पहुंचा रही है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और जुर्माना भी लगाया जाए। कचरा प्रबंधन के लिए निर्धारित स्थानों से कूड़े का उठान समय पर और नियमित रूप से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बेसहारा पशुओं की समस्या को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहरों को बेसहारा पशु मुक्त करने के लिए समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस चुनौती का समाधान करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिनमें कार्यकारी अधिकारी और सचिव अध्यक्ष होंगे, सफाई निरीक्षक, सफाई सुपरवाइजर, नगर परिषद के 20 सफाई कर्मचारी तथा सभी नगरपालिकाओं से 5-5 कर्मचारी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। पशुपालन विभाग के सत्यापन के बाद शहर को बेसहारा पशु मुक्त घोषित करने का प्रमाण-पत्र कार्यालय में भेजना अनिवार्य होगा।
सार्वजनिक स्थानों के पास किसी भी प्रकार का डंपिंग पॉइंट न बनाएं ः आयुक्त
नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि स्कूल, अस्पताल, न्यायालय, पुस्तकालय और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों के पास किसी भी प्रकार का डंपिंग पॉइंट न बनाया जाए। हर सप्ताह प्लास्टिक चालान की रिपोर्ट आरओ को भेजना भी अनिवार्य रहेगा। नगर आयुक्त ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सरकार के निर्देशों के अनुरूप शहरों में रेन बसेरों की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि जरूरतमंद और बेसहारा लोग ठंड से बच सकें।


रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सामुदायिक केंद्र, चौपाल आदि स्थानों पर रेन बसेरे स्थापित किए जाएं तथा उनमें बिजली, पानी, शौचालय, बिस्तर और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि रेन बसेरों की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए जाएं। नगर आयुक्त ने सभी नगर समितियों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दमकल विभाग को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में अनुमति या बिना अनुमति के संचालित हो रहे मैरिज पैलेस, बारात घर और सामुदायिक केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट कार्यालय में भेजें। यह भी स्पष्ट किया कि बिना अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) के चल रहे किसी भी प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed