फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Municipal council made compost from waste

नगर परिषद ने बनवाई कचरे से खाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal council made compost from waste
पहले डंपिंग यार्ड में जिस गीले कचरे की बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो रहा था, अब नगर परिषद उससे जैविक खाद बनवा रहा है। इससे न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि किसानों के लिए भी जैविक खाद उपलब्ध हो सकेगी, हालांकि किसानों को यह खाद निशुल्क नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें खरीदनी पड़ेगी। इसके लिए परिषद की ओर से एक एजेंसी को ठेका दिया गया था, जिससे खाद बननी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बताया कि शहर से जो सड़े-गले सेब, अनानास व पत्ते, केले के डंठल, अनार सहित अन्य फल और सब्जियों के वेस्ट मैटेरियल घरों से एकत्रित कर जैविक खाद उत्पादन यूनिट पर लाया जाता है। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्र के वार्डों से भी कचरा एकत्र कर लाया जाता है। इसमें से गीले कचरे को एकत्रित कर जैविक खाद बनाने में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त कुलधीर सिंह ने बताया कि शहर में हर दिन निकलने वाले कचरे के निष्पादन को लेकर नगर परिषद काफी गंभीर है। इसके लिए एक एजेंसी को ठेका दिया गया है, जिससे जैविक खाद बनाने की भी शर्त रखी गई थी। इसके तहत अब जैविक खाद भी बनाई जा रही है। इसके लिए कचरा निष्पादन की मशीन लगवाई गई है। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता हिमांशु लाटका ने बताया कि शहर से करीब 80 टन कचरा प्रतिदिन निकलता है। इनमें से 60 फीसदी गीला एवं 40 फीसदी सूखा कचरा रहता है। गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जा रही है, जबकि सूखे कचरे का अलग से निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed