फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Municipal Council launched encroachment removal campaign outside the new bus stand

Kaithal News: नगर परिषद ने नए बस स्टैंड के बाहर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council launched encroachment removal campaign outside the new bus stand
कैथल। नगर परिषद ने शुक्रवार को शहर के करनाल रोड और नए बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत परिषद की टीम ने बस स्टैंड के सामने किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान सड़क के बीचों-बीच रखे सामान को टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों का कहना था कि अतिक्रमण होने के कारण काफी सड़कें संकरी हो चुकी हैं। इस कारण वाहन चालकों सहित अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए ही यह अभियान चलाया गया है। जबकि पिछले सप्ताह ही लघु सचिवालय के पास मध्य मार्ग पर ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया था। इसी प्रकार की कार्रवाई शुक्रवार को नए बस स्टैंड के सामने की गई है। इस दौरान चार कांउटर, एक रेहड़ी और पांच स्टूल व छप्पर को तोड़कर जब्त किया गया। इस मौके पर सीएसआई राजेश कुमार, सुपरवाइजर चाहत लोट, जगजीत सिंह, गौरव, सुरजीत, राजिंद्र, रणजीत, बलजोर, पुलिसकर्मी सुरेंद्र सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed