{"_id":"60f31d878ebc3e61c5267b1f","slug":"municipal-chairperson-crowned-shashibala-s-head-kaithal-news-knl7685866","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशिबाला के सिर सजा नगरपालिका चेयरपर्सन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शशिबाला के सिर सजा नगरपालिका चेयरपर्सन का ताज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत में शनिवार को हुए नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव में वार्ड नंबर 9 से निर्वाचित पार्षद शशिबाला कौशिक के सिर पर चौधर का ताज सजा। 12 अप्रैल को रजनी राणा के खिलाफ पारित हुए अविश्वास प्रस्ताव के बाद से नपा चेयरपर्सन पद रिक्त था। शनिवार को हुए चुनाव में कुल 13 में से 9 पार्षद मौजूद रहे। इनके अलावा चुनाव के दौरान कलायत विधायक और राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और सांसद नायब सैनी भी सदन में मौजूद रहे। निवर्तमान चेयरपर्सन रजनी राणा के खेमे में शामिल चार पार्षदों ने चुनाव से दूरी बना कर रखी ओर वे मतदान में शामिल नहीं हुए।
चुनाव की प्रक्रिया एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल की देखरेख में पूर्ण हुई। सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका की 200 मीटर परिधि में धारा 144 लगाई थी। सांसद और विधायक के आगमन की सूचना से बड़ी संख्या में विरोध के लिए जमा हुए किसानों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से श्रीकपिल मुनि रोड पूरी तरह से सील कर रखा था।
नगरपालिका सचिव मोहन लाल ने बताया कि सायं चार बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। चार बजे सभी नौ पार्षदों ने नगरपालिका में प्रवेश किया। कुछ ही समय में सांसद और विधायक भी सदन में पहुंच गए। उनके आगमन के बाद ही एसडीएम ढुल ने चुनाव प्रक्रिया को आरंभ कर दिया। वार्ड नंबर चार के पार्षद राजीव राजपूत ने चेयरपर्सन पद के लिए वार्ड नंबर 9 की पार्षद शशिबाला कौशिक के नाम का अनुमोदन किया। सदन में मौजूद सभी 9 पार्षदों राजीव राणा के अनुमोदन पर हाथ उठा कर अपनी सहमति की मुहर लगा दी। सचिव ने बताया कि हालांकि मतदान के लिए ईवीएम का भी प्रबंध किया गया था, पर सदन में मौजूद पार्षदों की आपसी सहमति तथा विधायक और सांसद की स्वीकृति के कारण से ईवीएम की आवश्यकता ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन
भारी संख्या में नगर पालिका परिसर की निर्धारित परिधि में खड़े लोगों को जब शशिबाला कौशिक के प्रधान चुने जाने की सूचना मिली तो लोगों ने ढोल की थाप पर जमकर गुलाल उड़ाया। बड़ी संख्या में ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए पार्षदों समर्थकों और लोगों ने नगर में विजयी जुलूस निकाला।
किसानों के विरोध को देखते हुए मतदान प्रक्रिया पूरी करते ही सांसद नायब सैनी और विधायक और राज्य मंत्री कमलेश ढांडा पालिका परिसर से चले गए। वे न तो लोगों से मिले न ही पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
भाकियू जिला संयोजक गुरुनाम सिंह सहारण और जिला प्रधान महेंद्र सिंह के नेतृत्व में जमा हुए किसानों ने विरोध के लिए हाथों में काले झंडे लिए हुए थे। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह विरोध चुनाव का नहीं बल्कि भाजपा नेताओं का था। गुरुनाम सिंह ने कहा कि कलायत नगरपालिका चुनाव के बंदोबस्त में सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर दिए। कोरोना संक्रमण काल में ऑनलाइन भी मतदान करवाया जा सकता था। जो लाखों रुपये प्रशासन ने इस चुनाव प्रक्रिया पर खर्च किए हैं वे कलायत नगर के विकास पर खर्च किए जा सकते थे।
शनिवार हो हुए नपा प्रधान चुनाव में वार्ड नंबर 1 से कर्णदीप दहिया, वार्ड नंबर 3 से सुरेश कुमार, वार्ड नंबर 4 से राजीव राजपूत, वार्ड नंबर 8 से सतीश धीमान, वार्ड नंबर 9 से शशिबाला कौशिक, वार्ड 10 से मीनाक्षी जैष्ट, वार्ड 11 से पूजा धीमान, वार्ड 12 से निशु सिंगला और वार्ड नंबर 13 से सुमन बंसल मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित चेयरपर्सन शशिबाला कौशिक ने कहा कि वे सभी नगर पार्षदों के सहयोग और राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आशीर्वाद से कलायत नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास लक्ष्य के तहत हर वार्ड में समान विकास कार्य कराए जाएंगे।