फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mundri's sarpanch removed from the post

Kaithal News: मुंदड़ी की सरपंच को पद से हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mundri's sarpanch removed from the post
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी प्रीति ने गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर सरपंच बनी मुंदडी की सरपंच शशि को उनके पद से हटाया दिया है। उन पर आरोप है कि फर्जी दस्तावेज का सहारा लेकर वह सरपंच बनी थी। पद से हटाने के साथ ही उन्हें पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने से छह वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। आदेशों में कहा गया है कि अब बहुमत वाले पंच को सरपंच का चार्ज दिया जाएगा।

गौरतलब है कि फर्जी प्रमाणपत्र का सहारा लेकर चुनाव लड़ने के आरोप को लेकर शशि के खिलाफ काफी समय से जांच चल रही थी। इसकी जांच का जिम्मा कैथल के अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा गया था।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी कैथल को हरियाणा सरकार द्वारा 22 मार्च 2022 को जारी पत्र अनुसार शशि पुत्री हरिश्चंद्र निवासी गांव मुंदडी कैथल का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र भेजकर इसकी जांच करवाई गई थी। शशि निवासी दयाल वाला जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश जिसकी महेंद्र सिंह जाति रोड निवासी मुंदरी के साथ शादी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया था कि अनुसूचित जाति में जन्म लेने वाले को ही आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है। इसे लेकर सरपंच शशि को जिला प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के जवाब में उनके द्वारा 28 फरवरी 2025 को अपना जवाब प्रस्तुत किया गया जिस पर जिला प्रशासन द्वारा उनका जवाब संतोषजनक न पाए जाने के कारण उनका निजी सुनवाई का अवसर भी प्रदान किया गया था।


निजी सुनवाई के दौरान सरपंच शशि ने 3 मार्च को उपस्थित होकर कहा था कि उनका जवाब ही उनका बयान समझा जाए। इस पर डीसी प्रीति द्वारा उनके अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को अयोग्य करार देते हुए हरियाणा पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा के तहत उन्हें सरपंच के पद से हटाने के आदेश दिए हैं।

यही नहीं आदेशों में कहा गया है कि शशि आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने से 6 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित करार भी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed