{"_id":"63d95d7dd837e05e581781ca","slug":"mumbai-team-defeated-fatehpur-in-football-competition-kaithal-news-knl13463219-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फुटबॉल प्रतियोगिता में मुंबई की टीम ने फतेहपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फुटबॉल प्रतियोगिता में मुंबई की टीम ने फतेहपुर को हराया
विज्ञापन
37-पूंडरी। मुख्यातिथि थाना प्रभारी खिलाडिय़ों के साथ।
- फोटो : Kaithal
पूंडरी। कस्बा पूंडरी के आउटडोर-इनडोर खेल स्टेडियम में पूंडरिक फुटबॉल क्लब की ओर से राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगभग 50 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को हुए एक मुकाबले में मुंबई की टीम ने फतेहपुर को 2-0 से हराया। कई अन्य मैच भी हुए।
प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को तीन लाख 11 हजार, द्वितीय स्थान की टीम को दो लाख 11 हजार, तृतीय स्थान को 41 हजार व चौथे वाली टीम को भी 31 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इसी प्रकार लड़कियों की फुटबॉल में प्रथम स्थान को 71 हजार व द्वितीय स्थान को 51 हजार रुपये मिलेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर थाना प्रभारी पूंडरी शिव कुमार शर्मा व चौकी प्रभारी तरसेम लाल ने शिरकत की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी शिव कुमार व चौकी प्रभारी तरसेम लाल ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलते हुए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से ग्रामीण स्तर के खिलाडिय़ों को आगे बढऩे व खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। अगर युवा खेलों के प्रति आकर्षित होंगे तो नशों से भी बचे रहेंगे। क्लब सदस्य कौकी सैनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
इन टीमों में हुए मुकाबले
रुड़की आर्मी ने करनाल को 3-1 से, मोहना ने आसाम को 1-0 से, गुरदासपुर उत्तम फुटबॉल क्लब ने मुन्नारेहड़ी को 3-1 से, दिल्ली फुटबॉल क्लब ने काकौत को 3-1 से व मुंबई ने फतेहपुर को 2-0 से हराया।