फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mumbai Police arrested two youths from Chika for blackmailing actor

मुंबई पुलिस ने अभिनेता को ब्लैकमेल करने पर चीका से दो युवकों को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police arrested two youths from Chika for blackmailing actor
धारावाहिक महाभारत में अभिनय करने वाले एक अभिनेता आयुष शाह को सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने चीका के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम रोहित गोयल और हर्षित मित्तल बताए जा रहे हैं। आरोपी आर्टिकल भेजने से जुड़े ऑनलाइन बिजनेस से संबंधित मामले में अभिनेता आयुष व उसकी बहन मौसम शाह से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। उनके खिलाफ शिकायत है कि उन्होंने न केवल आयुष शाह को ब्लैकमेल किया बल्कि वे उसकी बहन मौसम शाह को भी ट्रोल करके परेशान करने लगे। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों ने ऑनलाइन माध्यम से अभिनेता आयुष व उसकी बहन को धमकाया, उनको अपशब्द कहे और उन्हें ब्लैकमेल करते हुए उनसे भारी रकम मांगने का प्रयास किया। अभिनेता आयुष ने मुंबई पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि उक्त घटना की जांच के लिए मुंबई पुलिस चीका पहुंची थी। दोनों युवकों की गिरफ्तार के बाद उन्हें गुहला अदालत में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों का प्रोटेक्शन वारंट प्राप्त किया और उन्हें हिरासत में मुंबई ले गए। इससे ज्यादा उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी ओर आरोपियों के परिजनों का कहना है कि वे मुंबई में हैं और कानूनी प्रक्रिया की पालना कर रहे हैं। जिस अभिनेता ने मामला दर्ज कराया है, उससे भी बातचीत की जा रही है, हो सकता है कि इस मामले में कोई समझौता हो जाए। उन्होंने मामले को झूठा भी करार दिया और कहा कि यदि समझौता न हुआ तो वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed