फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   multicolored day of government school

Kaithal News: गांव पाडला में सरकारी स्कूल के बहुरेंगे दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
multicolored day of government school
कैथल। गांव पाड़ला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अब विद्यार्थियों को बैठने के लिए स्थान की कमी नहीं खलेगी। विभाग की ओर से स्कूल में नए कमरों का निर्माण करवाने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी दुरुस्त करवाई जाएंगी। इस संबंध में विभाग के मुख्यालय से छह करोड़ दो लाख रुपये के बजट को स्वीकृति मिली है। विभाग जल्द से जल्द कार्य को शुरू करवाने के प्रयास में है।
विज्ञापन

इस बजट से स्कूल में 20 नए कमरों के निर्माण की कार्ययोजना विभाग ने तैयार की है। साथ ही स्कूल की चारदीवारी को भी नए सिरे से बनाया जाएगा। वहीं स्कूल में विभिन्न कक्षा कक्षों तक जाने वाले रास्तों को ब्लॉक्स लगाकर पक्का किया जाएगा। अगर स्वीकृत बजट में से राशि बचती है तो शौचालय निर्माण व पुराने कमरों की मरम्मत सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विभाग ने स्कूल की पुरानी इमारत को काफी समय पहले कंडम घोषित कर दिया है। इसे गिराया जा चुका है। फिलहाल विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाने के लिए वेकल्पिक प्रबंध किए हैं। अन्य कक्षाओं के कमरों को कक्षाएं लगाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में पाडला सहित आसपास के गांवों से भी सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। जगह की कमी के चलते शिक्षकों को विद्यार्थियों की कक्षाएं बरामदों में लगवानी पड़ती हैं। नए कमरों का निर्माण होने से विद्यार्थियों को गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में समस्या से छुटकारा मिलेगा।

शिक्षा विभाग के एसडीओ सजल कुमार ने बताया कि मुख्यालय से पत्राचार के बाद स्कूल में होने वाले निर्माण कार्यों व बजट को स्वीकृति मिल चुकी है। आगामी सत्र शुरू होने से पहले कमरों और चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि यह कार्य जल्द पूरा हो, ताकि नए सत्र के मध्य तक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed