फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mukesh and Sunita won in race competitions

Kaithal News: दौड़ मुकाबलों में मुकेश और सुनीता ने मारी बाजी

Thu, 25 Jan 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jan 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Mukesh and Sunita won in race competitions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराजा जाट सूरजमल खेल मैदान पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसमें जिलेभर से लगभग सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें 100 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर दौड़, आलू दौड़, मटका दौड़ और साइकिल दौड़ में हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में मुकेश बरटा व मटका दौड़ में सुनीता काकौत प्रथम रही।

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने हरी झंडी देकर करवाया। विभाग के कर्मचारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभाग की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिलेभर से सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान एक प्रतिभागी महिला गिर गई थी। जिसे घायल होने पर मौके पर खड़ी एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार करवाया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली महिलाओं को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाता है। दोपहर को सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित की गई। कोच अमरजीत सिंह व कोच विजय कुमार ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के अहम योगदान निभाया।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम ः मटका दौड़ में सुनीता काकौत प्रथम, रिम्पल कैलरम द्वितीय व केलो राजौंद तृतीय रही। आलू दौड़ में शीतल फतेहपुर प्रथम, किरण बलबेहड़ा द्वितीय व मीना देवी नेहरू गार्डन कॉलोनी तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में मुकेश बरटा प्रथम, कविता मलिकपुर द्वितीय व सीमा कैलरम तृतीय रही। 300 मीटर में काफी वजीरनगर प्रथम, काजल थेह नेवल द्वितीय व तमन्ना चंदाना तृतीय रही। 400 मीटर में तमन्ना मानस प्रथम, रीना वजीर नगर द्वितीय व रिचा बरटा तृतीय रही। वहीं पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में बबीता कलर माजरा प्रथम, सोनिय कलर माजरा द्वितीय व कोमल दुसैण तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed