फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mud spread across the lanes of Balu village makes it difficult for people to get around.

Kaithal News: बालू गांव की गलियों में फैला पड़ा कीचड़, लोगों का निकलना मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mud spread across the lanes of Balu village makes it difficult for people to get around.
कलायत के आदर्श गांव बालू में बदहाल गलियां। संवाद
कलायत। आदर्श गांव बालू की बिढाण पट्टी में बिना बारिश के ही गलियां कई दिनों से गंदे पानी और कीचड़ से लबालब हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि गलियों से गुजरना भी लोगों के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

गंदे पानी के जमाव से जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद स्थायी समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जनसमस्याओं के निवारण को लेकर आरटीई कार्यकर्ता गुरदेव सिंह ने शासन-प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों पर पानी निकासी और स्वच्छता संबंधी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम के दौरे के बाद भी नहीं सुधरे हालात
कुछ समय पहले हालात की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अजय हुड्डा ने रात के समय नंगे पांव गांव का दौरा किया था। उन्होंने मौके पर जलभराव की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। इस दौरान ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद उन्हें इस परेशानी से राहत मिलेगी, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। एक बार फिर मुख्य गली में गंदा पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी
जलभराव से परेशान ग्रामीणों में पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इतना ही नहीं, प्रभावित ग्रामीण किसी भी समय कलायत उपमंडल मुख्यालय पर डेरा डालकर अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं।


प्रशासन ने दिया समाधान का भरोसा
एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि पंचायत विभाग के अधिकारियों को मौके का मुआयना करके आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।

कलायत के आदर्श गांव बालू में बदहाल गलियां। संवाद

कलायत के आदर्श गांव बालू में बदहाल गलियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed