फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mud spread across roads in Dhand; commuters and motorists face increased difficulties.

Kaithal News: ढांड में सड़कों पर फैला कीचड़, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mud spread across roads in Dhand; commuters and motorists face increased difficulties.
25 ढांड 01 बाबा बिहारी दास चौक से पंचमुखी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर फैला कीचड़।
ढांड। ढांड में सड़कों पर फैला कीचड़ ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कस्बे से गुजरने वाले करनाल-पटियाला हाईवे मार्ग की हालत भी बेहद खस्ता हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं पैदल राहगीरों के लिए भी सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में चारों ओर सड़कों पर कीचड़ फैला हुआ है। सबसे गंभीर स्थिति बाबा बिहारी दास चौक से पंचमुखी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर बनी हुई है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ छोटे बच्चे भी स्कूल जाने के लिए गुजरते हैं। कीचड़ के कारण कई बार बच्चों का पैर फिसल जाता है और वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--------
युवा मिशन के सदस्य एडवोकेट सोनू भारद्वाज, भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य, पूर्व मंडी प्रधान नरेश सहाराण, जयपाल पंवार और राजकुमार ने बताया कि कस्बे की सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते सड़कों की दशा को नहीं सुधारा गया तो परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा समस्या का समाधान : एसडीओ
पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि इस समय जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उसके निवारण की जिम्मेदारी भी जन स्वास्थ्य विभाग की बनती है। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश का कहना है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

25 ढांड 01  बाबा बिहारी दास चौक से पंचमुखी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर फैला कीचड़।

25 ढांड 01 बाबा बिहारी दास चौक से पंचमुखी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर फैला कीचड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed