फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MP Sports Festival to begin from December 1

Kaithal News: सांसद खेल महोत्सव 1 दिसंबर से शुरू होगा

Thu, 27 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
MP Sports Festival to begin from December 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। सांसद खेल प्रतियोगिताओं के तहत कैथल के सभी ब्लॉकों और विधानसभा क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना, नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।

बुधवार को सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय जिला प्रभारी रविंद्र धीमान ने गांव हाबड़ी स्थित हॉकी स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने हॉकी स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से बातचीत कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


रविंद्र धीमान ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी। खिलाड़ियों के उत्साह और मेहनत को देखते हुए यह स्पष्ट है कि इस बार प्रतियोगिताएं और भी बेहतर स्तर पर आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार और निखार लाने का अवसर मिलता है, साथ ही वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी भविष्य में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed