{"_id":"dddc3fcaab472392fb0633db61820f7e","slug":"mp-jindal-seeks-public-suports-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के मुद्दे पर मागेंगे जनता से वोट : जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के मुद्दे पर मागेंगे जनता से वोट : जिंदल
कैथल
Updated Fri, 14 Mar 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और वर्तमान सांसद नवीन जिंदल मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व संसदीय सचिव दिल्लू राम बाजीगर ने की। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी के लिए काम करने के लिए कहा गया। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार नवीन जिंदल ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे।
केंद्र व प्रदेश की सत्ता में विराजमान रहते हुए कांग्रेस पार्टी की सरकार ने कई अहम फैसले जनता के हित के लिए लिए हैं। आज देश व प्रदेश की जनता झूठ बोलकर वोट हथियाने वालों के बहकावे में आने वाली नहीं है। हरियाणा की बाकी बची सीटों पर भी जल्द उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में सीटों में महिलाओं को आरक्षण देने पर पूछे गए सवाल के जवाब में नवीन ने कहा कि पार्टी को बहुत कुछ देखना होता है, कई बार महिलाओं के आवेदन ही नहीं मिलते। फिर भी पार्टी की सोच यह है कि सबको उनका हक मिले। मौके पर जिले सिंह राणा, मिलखी राम, तरसेम गोयल, रामचंद्र शर्मा, जिले सिंह प्रजापति, बृजपाल राणा, राजकुमार जांगड़ा, बलवान बलबेहड़ा और मुन्ना लाल जिंदल मौजूद थे।
कुम्हार समाज के लोगों ने की मालिकाना हक की मांग
कुम्हार समाज के लोगों ने जिंदल से आवा पंजावा की भूमि पर मालिकाना हक दिलवाने की मांग की। नवीन जिंदल ने कुम्हार समाज से कहा कि उन्होंने प्रयास किया था कि आवा-पंजावा की भूमि पर मालिकाना हक कुम्हार समुदाय के लोगों को मिले और आगे भी उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। कई बार कानूनी अड़चन के चलते बहुत से काम नहीं हो पाते हैं।