{"_id":"68852cf8fe91f7d71107ee4c","slug":"mp-jindal-heard-the-problems-kaithal-news-c-18-1-knl1004-701603-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांसद जिंदल ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांसद जिंदल ने सुनीं समस्याएं
Sun, 27 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने शनिवार को सेक्टर-21 में स्वर्गीय चंद्र गुप्त शोरेवाला की धर्मपत्नी स्व. किरण गुप्ता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इससे पहले उन्होंने जिंदल हाउस में लोगों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे आम जनता के लिए हर समय खुले हैं और कोई भी व्यक्ति किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकता है।
सांसद जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में संतुलित और समान विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में सरकार, आम जनता और सामाजिक-धार्मिक संगठनों की साझेदारी अत्यंत आवश्यक है।
गुरु तेग बहादुर सेवा दल को 11 लाख
सांसद जिंदल ने गुरु तेग बहादुर सेवा दल के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनकी मांग पर संस्था को सोलर सिस्टम स्थापना के लिए 11 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन
सेवा दल के अध्यक्ष राजिंद्र सिंह ने सांसद का आभार जताते हुए बताया कि बिजली की समस्या को देखते हुए संस्था ने सोलर सिस्टम लगवाने की मांग की थी, जिसे सांसद ने तत्परता से स्वीकार किया और तुरंत राशि उपलब्ध करवाई।