फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MP Jindal had done tremendous work in Kaithal _ sheilja

जिंदल ने एमपी नहीं, एमसी की तरह काम किया : सैलजा

Thu, 03 Apr 2014 12:12 AM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 03 Apr 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
MP Jindal had done tremendous work in Kaithal _ sheilja
कैथल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में प्रचार किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में बहुत बदलाव आया है। पहले सांसद का चुनाव सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के कुछ लोगों के वैचारिक प्रवाह के आधार पर हो जाता था, लेकिन आज हर व्यक्ति अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग हो गया है, इसलिए एक एमपी को एमसी की तरह काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मुझे यह जानकर आश्चर्य होता है कि देश के अव्वल उद्योगपतियों में शामिल सांसद नवीन जिंदल विधायक, एमसी और सरपंच की भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अपने इस कर्मठ सांसद को इतने मतों से जिताएं कि गिनीज बुक में नाम दर्ज हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदल ने आपको 10 साल दिए, जनता उन्हें सिर्फ 9 दिन दे। वह जीतेंगे तो कुरुक्षेत्र में विकास की गति और बढ़ेगी। इस अवसर पर सांसद जिंदल ने कहा कि संसद और बाहर हर जगह उन्हें कुमारी सैलजा का आशीर्वाद व मार्गदर्शन सदैव मिला है।

अच्छी हिंदी, लच्छेदार भाषणों से नहीं होगा लोगों का भला

कुमारी सैलजा बुधवार को अर्जुन नगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि तुलना कर लीजिए, पहले गांवों व शहरों में विकास के लिए कितना पैसा आता था और अब कितना आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को नंबर-1 राज्य बनाया और गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं महिलाओं के उत्थान का काम किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शिक्षित हो, संगठित हो, संघर्ष करो का नारा दिया था, जिसे शिक्षा का अधिकार प्रदान कर कांग्रेस साकार कर रही है।


सिर्फ अच्छी हिंदी बोलकर और लच्छेदार भाषणों से गरीबों का भला नहीं हो सकता। इस अवसर पर सुल्तान सिंह एमसी, ईशम सिंह पूर्व एमसी, अनिल रोहिल्ला, गुलाब राठी, अजमेरो देवी पूर्व एमसी, दूड़ाराम, नारायणदास, रिमी, पालाराम, पवन पहलवान, ओमप्रकाश धीमान, रानी धीमान, सुदीप सुरजेवाला, सुरेंद्र रांझा, वेदप्रकाश एमसी, राजकौर जांगड़ा और महेंद्र रंगा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed