{"_id":"68cc5d604a73e2061d0f4ea5","slug":"mp-deepender-hooda-visited-flood-affected-villages-kaithal-news-c-245-1-kht1002-138077-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने किया बाढ़ ग्रस्त गांवों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने किया बाढ़ ग्रस्त गांवों का किया दौरा
Fri, 19 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
48... सांसद दीपेंद्र हुड्डा गुहला चीका क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा करते हुए संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वीरवार को गुहला हलके के भागल, मंझेड़ी, मैंगड़ा, मोहनपुर, रत्ताखेड़ा घड़ाम, सिहाली, पपराला, बौपुर, सरोला और रत्ताखेड़ा लुकमान गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंझेड़ी, मैंगड़ा, रत्ताखेड़ा और भूंसला गांव के ग्रामीणों ने सांसद को मांगपत्र सौंपा, जिसमें भागल से मोहनपुर रोड पर बने दो एकड़ के रैम्प को हटाने, पुल को चौड़ा करने तथा मारकंडा व खोली की सफाई करवाने की मांग की गई।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बाढ़ से निपटने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों को बाढ़ग्रस्त घोषित कर तुरंत राहत पैकेज जारी करे। हरियाणा आज प्राकृतिक नहीं बल्कि प्रशासनिक आपदा से जूझ रहा है। यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री ने फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक तक नहीं बुलाई। नदियों, ड्रेनों और नालों की सफाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है, जबकि बड़ी संख्या में किसानों की शिकायत है कि पोर्टल काम ही नहीं कर रहा। उन्होंने मांग की कि किसानों को कम से कम 70 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि अब तक न तो गिरदावरी हुई है और न ही कोई मुआवजा मिला है। हर बार बाढ़ से उनकी फसलें बर्बाद होती हैं। भागल से मोहनपुर रोड पर निर्माणाधीन पुल में करीब 100 फुट की दीवार मारकंडा में खड़ी कर दी गई है, जिससे बाढ़ का पानी कई दिनों तक क्षेत्र में जमा रहता है। ग्रामीणों ने मांग रखी कि पुल की दीवार की जगह पानी निकासी के लिए 4-5 पुलिया (खाने) बनाई जाएं और मारकंडा व खोली की खुदाई करवाई जाए। दीपेंद्र हुड्डा ने ग्रामीणों की इन मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से तुरंत समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में सरकार न गिरदावरी करवा रही है और न ही मुआवजा दे रही है, क्योंकि उसे जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि राहत कार्यों और मुआवजा वितरण की निगरानी के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जानी चाहिए। हुड्डा ने कहा कि पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, कश्मीर और गुजरात समेत कई राज्यों ने राहत पैकेज की घोषणा कर दी है, लेकिन हरियाणा एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार ने कोई राहत पैकेज घोषित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में नई ड्रेन का निर्माण तो दूर, पुरानी ड्रेनों की सफाई तक नहीं करवाई, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
इस मौके पर सांसद जय प्रकाश, विधायक देवेंद्र हंस, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व सीपीएस सुल्तान सिंह जडोला, कंवर करोड़ा, पूर्व विधायक रामभज लोधर, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दीप मलिक, सुरेश रोड़, बलबीर पूनिया एडवोकेट, विकास तंवर पार्षद, गुरदीप तंवर, भगत पूनिया, शमशेर भाणा, राजेश सीड़ा, कृष्ण मलिक कलायत, नरेश पूनिया भागल, आशु रोहिला और हर्ष गुज्जर ढांड मौजूद रहे।
शहीद नरेंद्र सिंधु को श्रद्धांजलि
दौरे से पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैथल निवासी वीर लांसनायक शहीद नरेंद्र सिंधु के निवास रोहेड़ा, कलायत पहुंचे। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए प्राण न्यौछावर करना सर्वोच्च बलिदान है और कांग्रेस पार्टी हमेशा शहीद परिवार के साथ खड़ी रहेगी।