{"_id":"68ed60c4fc7fc895fe0acaf5","slug":"mou-on-education-and-skill-development-at-chaudhary-ishwar-singh-girls-college-kaithal-news-c-245-1-kht1007-139314-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में शिक्षा और कौशल विकास पर एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में शिक्षा और कौशल विकास पर एमओयू
Tue, 14 Oct 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
13KHT_Mसमझौता ज्ञापन की प्रति दिखाते हुए चौधरी तेजवीर सिंह।
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड-डडवाना में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल शुरू हुई। सोमवार को महाविद्यालय के प्रांगण में नवीन जिंदल फाउंडेशन और विश्वविख्यात कंपनी आईबीएम के बीच इनोवेशन सेंटर फॉर एजुकेशन कार्यक्रम के अंतर्गत एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने बताया कि यह पहल सांसद नवीन जिंदल के विज़न और घोषणा के अनुरूप शुरू की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की बेटियों को नई तकनीकों में दक्ष बनाकर आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाना है।
इस समझौते के तहत आईबीएम, अपने विश्वसनीय साझेदार ट्रांस न्यूरॉन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से महाविद्यालय की 152 छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर शार्ट टर्म कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यह प्रशिक्षण ऑफलाइन मोड में कॉलेज कैंपस में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अवधि लगभग ढाई से तीन महीने होगी।
विज्ञापन
तेजवीर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना मजबूती से कर सकेंगी।