{"_id":"691a467a4a1bb68c12037964","slug":"motorcyclist-injured-after-being-hit-by-truck-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140764-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल
Mon, 17 Nov 2025 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 17 Nov 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
कैथल। खनौरी रोड पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार युवक उछलकर सड़क के किनारे गड्ढों जाकर गिरा और बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। इस हादसे में युवक को काफी चोटें आई है। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। घायल हुए युवक की पहचान गांव धुंधरेहड़ी के रहने वाले राकेश कुमार के रूप में हुई है। जैसे ही यह हादसा हुआ तो मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके तुरंत इसकी सूचना दी। इसके अलावा शहर थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
शहर थाना की प्रभारी गीता ने बताया कि युवक सुबह गांव धुंधरेहड़ी से कैथल की ओर अपने काम से आ रहा था। जैसे ही वह खनौरी रोड बाईपास पर पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। रोड पर एक तरफ एक ऑटो जा रहा था और दूसरी तरफ बाइक पर यह युवक था। ऑटो को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। फिलहाल युवक की हालत ठीक है। उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में युवक के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार युवक ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था। संवाद