{"_id":"6a3d73ac099943c7fa0e842f","slug":"motorcyclist-injured-after-being-hit-by-a-tractor-teenager-also-sustains-minor-injuries-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151403-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल, किशोर को भी आई मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल, किशोर को भी आई मामूली चोटें
विज्ञापन
सीवन। ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया और उनके साथ बाइक पर सवार एक किशोर को मामूली चोटें आईं। शिकायतकर्ता के अनुसार हादसे में युवक का हाथ और पैर टूट गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नागल निवासी 37 वर्षीय अमरजीत ने बताया कि 20 जून की रात गांव के सरपंच के बेटे शमशेर की तलाश में वह अपने मोटरसाइकिल पर गांव पड़ता की ओर जा रहे थे। उनके साथ 13 वर्षीय अरमान भी बाइक पर सवार था। अमरजीत ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे जब वे गांव गोघ के प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक कट मार दिया। ट्रैक्टर व ट्राली उसकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद अरमान सड़क किनारे गिर गया और वे घायल हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार चालक दुर्घटना के बाद बिना रुके ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। घायल अमरजीत को पहले सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके दाहिने हाथ और दाहिने पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जांच में उन्हें पता चला कि दुर्घटना करने वाला ट्रैक्टर चालक विजय कश्यप निवासी लैंडर कीमा था। उसने चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जांच अधिकारी एएसआई जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।