फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Motivated to master the skill

Kaithal News: कौशल में निपुण होने को किया प्रेरित

Thu, 24 Aug 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Motivated to master the skill
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में एंटरप्रेन्योरशिप क्लब, रोजगार प्रकोष्ठ व वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार पर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित किया। इसमें वक्ताओं ने विद्यार्थियों को कौशल में निपुण होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के तौर पर गुरु नानक खालसा काॅलेज करनाल के पूर्व प्राचार्य डाॅ. मेजर सिंह खैहरा व डीएवी काॅलेज पिहोवा के प्रारार्य डाॅ. कामदेव झा और स्वावलंबी भारत के अभियान कुरुक्षेत्र के संयोजक सुशील कुमार रहे। डाॅ. नैंसी ने मंच संचालन किया। मुख्य वक्ता डाॅ. मेजर सिंह ने विद्यार्थियों को किसी भी कौशल में निपुण होने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे रोजगार देने के काबिल बनें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया आप छोटे व्यवसाय से शुरुआत करके समय के साथ ऊंचाइयां छू सकते हैं। इस बात को आत्मसात करते हुए उन्होंने बहुत सारे उद्योगों का आलेख किया। जैसे एमडीएच मसाले के मालिक ने छोटा व्यवसाय शुरू करके आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। ओला कैबस, येलो डायमंड स्नैक्स, साइंसना पेपर मिल इत्यादि के उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को उद्यमी बनाने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. मेजर ने बताया कि सरकार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए विद्यार्थियों को अनेक तरह के ऋण उपलब्ध करवा रही हैं। डाॅ. कामदेव झा ने विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाओ के बारे में जागरूक किया और अपने देश में रहकर ही अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने की। अंत में डाॅ. प्रेरणा, डाॅ. नैंसी और डाॅ. सोनिया रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed