फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mother was sitting on hunger strike in Mini Secretariat

मां बैठीं थीं रात को लघु सचिवालय में भूख हड़ताल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mother was sitting on hunger strike in Mini Secretariat
आंगनबाड़ी वर्कर्स के चल रहे आंदोलन के तहत बुधवार रात को आंगनबाड़ी वर्कर उर्मिला लघु सचिवालय में भूख हड़ताल पर बैठीं थीं मगर दूसरी ओर, घर पर रात को उसके जवान बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। वर्कर दुसेरपुर गांव की रहने वाली है। घटना के बाद से पूरा परिवार बेहाल है। वहीं वर्कर्स यूनियन में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार गांव दुसेरपुर में आंगनबाड़ी वर्कर उर्मिला का 20 वर्षीय बेटा अंकित बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वीरवार की रात जब वह घर पर ही बिजली की तार लगाने लगा तो उसे करंट लग गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मां उर्मिला रात को लघु सचिवालय में आंगनबाड़ी वर्कर्स की भूख हड़ताल में भाग लेने के लिए आई हुई थीं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर जिला सचिव नीतू ने बताया कि अंकित बीकॉम की पढ़ाई डीएवी कॉलेज से कर रहा था। इस समय उसकी बीकॉम की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं की तैयारी को लेकर वीरवार रात्रि को वह पढ़ाई कर रहा था। इसी समय अचानक घर की बिजली चली गई। बिजली चली जाने के बाद वह घर से बाहर बिजली को देखने के लिए गया, तो अचानक तार लगाते समय बिजली की चपेट में आ गया। उसके बाद परिजनों ने आकर देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था। तुरंत परिजनों ने गुहला चीका के सरकारी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता रघुबीर सिंह गाड़ी चलाने का काम करते हैं। पूरा परिवार घटना से स्तब्ध है। दूसरी ओर हादसे के बाद वर्कर्स ने शुक्रवार को अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। भारी संख्या में वर्कर्स ने गांव दुसेरपुर में पहुंच कर उर्मिला को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed