{"_id":"699a13f396fe77ef050a5612","slug":"mother-tongue-is-our-identity-we-should-be-proud-dr-jagmohan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-851029-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चौशाला गांव में दुकानदार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चौशाला गांव में दुकानदार को लूटा
Sun, 22 Feb 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चौशाला गांव में एक दुकानदार को पीटकर उससे चार लाख रुपये और बहीखाता लूट लिया गया। दो बाइक पर सवार महिला और तीन लोगों ने यह वारदात की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने लेन-देन के विवाद के चलते वारदात करवाए जाने का भी आरोप लगाया है।
रामगढ़ पांडवा निवासी रणबीर ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले सात वर्षों से चौशाला गांव के सरकारी स्कूल के सामने परचून की दुकान चला रहा है। 19 फरवरी की देर शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था।
रणबीर के अनुसार उस समय उसके पास करीब चार लाख रुपये काली पन्नी में रखे हुए थे तथा एक बहीखाता भी साथ था। जब वह चौशाला-रामगढ़ मार्ग पर ब्लॉक वाली फैक्टरी के पास पहुंचा तो रामगढ़ की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग उसके सामने आ गए। इनमें एक महिला भी शामिल थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बाइक रुकवा ली। इसी दौरान महिला ने उससे बहीखाता के बारे में पूछा। जब उसने अनभिज्ञता जताई तो आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उसे पीटते हुए उन लोगों ने उससे चार लाख रुपये और बहीखाता छीना और फिर भाग निकले।
रणबीर ने पुलिस को बताया कि बहीखाते में चौशाला निवासी सोनी और उसके परिवार के साथ पैसों के लेन-देन का विवरण दर्ज है। उसके अनुसार आरोपियों से उसे करीब ढाई लाख रुपये लेने थे। उसे संदेह है कि इसी लेन-देन के विवाद के चलते यह वारदात करवाई गई है। मामले की जांच कर रहे एसआई विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।