फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mother tongue is our identity, we should be proud: Dr. Jagmohan

मातृभाषा हमारी पहचान, करें गर्व : डॉ. जगमोहनो

Sun, 22 Feb 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mother tongue is our identity, we should be proud: Dr. Jagmohan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका के पंजाबी विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सरकारी कॉलेज बेरिया के पंजाबी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जगमोहन सिंह ने संबोधन में कहा कि मातृभाषा हमारी पहचान, इस पर गर्व करना चाहिए।

कार्यक्रम का उद्देश्य मातृभाषा के महत्व को रेखांकित करना और विद्यार्थियों में अपनी भाषा व संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि आयोजन विद्यार्थियों में मातृभाषा के प्रति गर्व और आत्मीयता की भावना को मजबूत करने वाला रहा।
विज्ञापन


संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. जगमोहन सिंह ने कहा कि मातृभाषा मनुष्य की आत्मा की आवाज होती है। यह केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की धरोहर है। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में विदेशी भाषाओं का प्रभाव बढ़ रहा है, ऐसे में अपनी मातृभाषा को सहेजना और आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भाषा में लेखन, शोध और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि मातृभाषा व्यक्ति के बौद्धिक विकास का मूल आधार है और इसके संरक्षण से ही सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रह सकती है।मातृभाषा हमारी पहचान, करें गर्व : डॉ. जगमोहन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed