फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than three lakh people cheated by joining Telegram group

Kaithal News: टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगे तीन लाख से ज्यादा

Thu, 14 Nov 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
More than three lakh people cheated by joining Telegram group
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवती को रुपये कमाने का लालच देकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर एक आरोपी ने तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठग ली।

गांव मोहनपुर निवासी जसनप्रीत कौर ने साइबर थाना में शिकायत दी कि 27 सितंबर को उसके व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया। उसमें कहा गया कि अगर आप पैसे कमाना चाहते हो तो आपको टास्क दिए जाएंगे और उनको पूरा करने के बाद स्क्रीनशॉट उनके पास भेजने होंगे। ऐसा कहकर आरोपी ने उसके पास कुछ टास्क भेजे और पूरा करने के लिए कहा।


फिर और ज्यादा रुपये कमाने का लालच देकर उसे लिंक के जरिये एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। आरोपी के कहे अनुसार उसने ग्रुप में अपनी सारी बैंक डिटेल भर दी और उसके खाते में 1500 रुपये आ गए। फिर उसे एक अन्य ग्रुप में जोड़ दिया और मोटे मुनाफे का लालच देकर उससे तीन लाख 17 हजार 500 रुपये टास्क में लगवा दिए। जब आरोपी और रुपये लगाने के लिए कहने लगा तो उसे शक हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed