{"_id":"67c60a8b77cdce3c14019b7c","slug":"more-than-12-fake-votes-revealed-in-ward-5-kaithal-news-c-18-1-knl1004-594432-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वार्ड-पांच में 12 से ज्यादा फर्जी वोटों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वार्ड-पांच में 12 से ज्यादा फर्जी वोटों का खुलासा
Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत/कैथल। मतदाता सूची में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड पांच में एक ही व्यक्ति के दो-दो वोट बनाए गए। उम्मीदवारों ने एआरओ, नगर पालिका सचिव और तहसीलदार पर अपने नजदीकी उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
प्रभात धीमान गुलाब, काला राम ,बलजीत सिंह नायक मोनू, सचिन आदि ने कहा नगर पालिका सचिव और तहसीलदार लंबे समय से कलायत में तैनात हैं। आरोपों के मुताबिक, दोनों अधिकारियों की कुछ आजाद पार्षद उम्मीदवारों और प्रधान पद के एक प्रत्याशी से नजदीकियां हैं। नतीजों को प्रभावित करने के लिए दर्जनों फर्जी वोट बनाए गए। और वोटरों को उनके बगैर जानकारी के अलग-अलग वार्डों में बांट दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस गड़बड़ी की शिकायत कई बार एआरओ, नगर पालिका सचिव और तहसीलदार से की गई लेकिन मतदाता सूची में कोई सुधार नहीं किया गया। उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
ॉबलजीत सिंह नायक और मनप्रीत ने बताया कि दोनों अधिकारियों की शिकायत राज्य चुनाव आयुक्त को भेजी गई है। जल्द ही हाईकोर्ट में भी अपील की जाएगी। दूसरी ओर नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की मतदाता सूची को ही नगर पालिका स्तर पर बांटा गया है। इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई।
सीवन में 35 मिनट बंद रही थी वोटिंग
बीते रोज रविवार को सीवन नगर पालिका चुनाव के दौरान सीवन के अति संवेदनशील बूथ नंबर 6 पर भारी विवाद खड़ा हो गया था। यहां पर करीब 35 मिनट वोटिंग बंद रही। लोगों ने आरोप लगाए थे कि ईवीएम मशीन पर स्याही लगाकर भाजपा के उम्मीदवार को जिताने की कोशिश की गई। जब पोलिंग एजेंट ईवीएम मशीन को देखने का प्रयास किया, तो उसे भी अधिकारियों ने देखने से मना कर दिया गया। बाद में क्लीन चिट दे दी गई।