{"_id":"6855b66278018073e40b409b","slug":"monsoon-will-arrive-soon-chances-of-rain-from-tomorrow-kaithal-news-c-18-1-knl1004-674489-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जल्द दस्तक देगा मानसून, कल से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जल्द दस्तक देगा मानसून, कल से बारिश के आसार
Sat, 21 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे मानसून के जल्द आगमन की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि एक सप्ताह पहले अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून हरियाणा में प्रवेश करेगा, और 26 जून तक पूरे राज्य को कवर कर लेगा। यह लगातार चौथा साल होगा जब मानसून जून महीने में ही जिले में दस्तक देगा।
पिछले दो दिनों में हल्की बारिश व बादलों की आवाजाही से तापमान में लगभग 7 डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को हल्की धूप और हवाओं के साथ दिन बीता, लेकिन बारिश नहीं हुई। शहरवासियों को अब मानसून की बौछारों के लिए एक-दो दिन और इंतजार करना होगा। हालांकि दो दिन पहले हुई बारिश से लोगों को आंशिक राहत जरूर मिली है, लेकिन जिले के कुछ क्षेत्र अब भी बरसात से वंचित हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है और बादल छाए रहने से लोगों को गर्म हवाओं से कुछ राहत मिली है।
किसानों को बारिश का इंतजार ः गांवों के किसानों जयसिंह, जगदीश, धोलू राम, दीपक, रामपाल, दिलावर और भजनलाल ने बताया कि फसलों में सिंचाई की सख्त जरूरत है, लेकिन नहरों के बार-बार बंद होने से सिंचाई का कार्य बाधित हो रहा है। ऐसे में वे वर्षा से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश समय पर होती है, तो वह खरीफ की सभी फसलों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।