{"_id":"664a9cfe02d5a9d77603157a","slug":"monkey-terror-in-children-park-people-worried-kaithal-news-c-245-1-kht1001-115977-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चिल्ड्रेन पार्क में बंदरों का आतंक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चिल्ड्रेन पार्क में बंदरों का आतंक, लोग परेशान
Mon, 20 May 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 20 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर के मुख्य पार्क चिल्ड्रेन पार्क में सुबह व शाम के समय आने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यहां पर बंदरों का आतंक है। ये बंदर पार्क में सैर कर रहे लोगों पर कई बार हमला कर चुके हैं। इसलिए अब यहां आने वाले कई बुजुर्ग लाठियां लेकर पहुंच रहे हैं। यहां सैर करने के लिए आने वाले लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ तो वे डीसी प्रशांत पंवार से इसकी शिकायत करेंगे।
शाम के समय होती है अधिक भीड़, सुबह सैर करने के लिए पहुंचते हैं लोग-
शहरवासी राजेश कुमार ने बताया कि शहर के चिल्ड्रेन पार्क में शाम के समय अधिक भीड़ होती है। जबकि सुबह के समय भी सैर करने के लिए लोग पहुंचते हैं। बंदरों सुबह के समय सैर करने के लिए आने वाले लोगों को परेशान करते है। इसलिए सुबह के समय सुरक्षा कर्मी की अलग से ड्यूटी लगाई जानी चाहिए।
सुबह के समय सुरक्षा कर्मी तैनात हो
शहरवासी बजरंग ने बताया कि शहर के चिल्ड्रेन पार्क में सुबह के समय कोई सुरक्षा कर्मी नहीं होता है। जबकि शाम के समय तो यहां पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहता है। इसलिए शाम के समय अधिक परेशानी न होकर सुबह के समय अधिक परेशानी सैर के लिए पहुंचने वाले लोगों को होती है। इसलिए उनकी मांग है कि शहर के लोगों की मांग को देखते हुए इस समस्या का जल्द ही समाधान करवाया जाना चाहिए। जिससे बंदरों के आतंक के कारण परेशानी लोगों को न हो।
विज्ञापन
वर्जन-
चिल्ड्रेन पार्क में बंदरों के आने व काटने की समस्या अभी तक संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी कोई समस्या है तो शहर के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसका जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। इसके बाद शहर के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। यदि पार्क के लोगों को और भी समस्या है तो लोग उनसे मुलाकात कर इसकी जानकारी दें। इसका जल्द समाधान करवाया जाएगा।
- कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।