फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   money transfer shop

पूंडरी स्थित मनी ट्रांसफर की दुकान में 17 जनवरी 2019 को की थी तीन लाख रुपये की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
money transfer shop
त्रिवेणी चौंक पूंडरी स्थित मनी ट्रांसफर की दुकान से पिस्तौल के बल पर करीब 3 लाख रुपये की लूट के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पवन उर्फ पहलवान उर्फ तोतला निवासी नारा जिला सोनीपत के रूप में हुई है। पूछताछ के लिए 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ने बताया कि पूंडरी निवासी सुशील कुमार उर्फ बिट्टू गोशाला चौक पर दुकान में मनी ट्रांसफर व टिकट बुकिंग का कार्य करता है। 17 जनवरी 2019 की शाम करीब 6:45 बजे पिस्तौल लिए तीन युवक मुंह ढांपे दुकान में घुसे आए। आरोपियों द्वारा पिस्तौल के बल पर 1700 यूएस डॉलर, 200 कनेडियन डॉलर व एक लाख 10 हजार रुपये इंडियन करेंसी लूट ली गई। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर दुकान को बाहर से शटर गिरा बाइक पर फरार हो गए। जाते समय सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल कर ले गए थे।
विज्ञापन

मामले में नवप्रीत उर्फ संधू उर्फ लाहोरिया समाना पंजाब, अंकुर उर्फ मनी हंसपुर जिला हापुड़ यूपी व आरोपियों को शरण देने वाले आरोपी आशा राम लाठ जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो अवैध पिस्तौल, कारतूस व हजारों रुपये नकदी बरामद की जा चुकी है। एएसआई प्रदीप कुमार द्वारा आरोपी पवन उर्फ पहलवान उर्फ तोतला नारा जिला सोनीपत 28 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या व डकैती के अन्य मामलों में झज्जर कारावास में बंद आरोपी पवन की गिरफ्तारी के लिए प्रोटेक्शन वांरट जारी करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed