फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Money poured in on Dhanteras, vehicles sold in large numbers

Kaithal News: धनतेरस पर जमकर बरसा धन, खूब बिके वाहन

Sun, 19 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Money poured in on Dhanteras, vehicles sold in large numbers
बर्तनों की दुरान पर खरीददारी करते महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। धनतेरस पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। ऑटोमोबाइल, बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान सहित कपड़े की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के एक मोटे अनुमान के अनुसार जिले में 125 करोड़ से ज्यादा रुपये का व्यापार दिवाली और धनतेरस के उपलक्ष्य में हुआ। जीएसटी में इस सीजन में छूट के बाद करीब 410 दोपहिया और 300 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई।

खरीदारों ने एजेंसियों में गाड़ियों की बुकिंग पहले ही करवानी शुरू कर दी थी। वहीं आभूषणों की दुकानों पर भी पहले से ऑडर किए गए। शनिवार को दुकानों से लेकर एजेंसियों में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। व्यापारियों के मुताबिक आभूषणों की दुकानों पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी हुई। इसके अलावा बर्तनों के बाजार में 10 करोड़ तो ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में करीब एक दर्जन एजेंसियों में 30 करोड़ के बीच कीमत के वाहनों की खरीदारी हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा कपड़े की दुकानों और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। विक्रेताओं ने बताया कि धनतेरस पर आभूषण, वाहन व बर्तनों व इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करना शुभ माना जाता है, इस कारण इस दिन लोग ज्यादा से ज्यादा खरीद करते हैं। इस दिन खरीदे गए सामान की दिवाली तक पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर लोगों ने बाजारों में झाड़ू, दीये, पूजा के सामान, सजावटी सामान भी खरीदा। धनतेरस पर मंदिरों और घरों में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की गई। व्यापारियों के मुताबिक इस बार बाजार पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर रहा है। चांदी की खरीद भी पिछले वर्षों की तुलना में काफी अच्छी रही। त्योहार और शगुन को ध्यान में रखते हुए लोगों ने महंगाई की चिंता किए बिना दिल खोलकर खरीदारी की। सिर्फ धनतेरस के लिए खरीदारी को निकले लोगों ने आगामी 6 महीने के विशेष अवसरों को ध्यान में रखकर सोने चांदी की खरीदारी की, जिससे अचानक बिजनेस में बूम आया।

शहर के ज्वेलरी व्यवसायियों का कहना है कि अच्छे रिटर्न की उम्मीद में हर किसी को यह बात समझ में आ गई है कि जितनी जल्दी सोने व चांदी की खरीद कर ली जाएगी, भविष्य में उतना ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। इस सोच ने इस बार खरीदारों को बजट से आगे बढ़कर खरीदारी के लिए उत्साहित किया। वहीं, बर्तन बाजार में भी लगभग पिछले वर्ष के तुलना में 20 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा स्टील और पीतल के बर्तनों की खरीद हुई।

दुकानदार राकेश गर्ग ने बताया कि स्टील की कीमत लगभग 15 फीसदी की बढ़ोतरी के बावजूद लोगों में खरीदारी क्रेज बरकरार रहा। धनतेरस के अवसर पर लोगों ने पूजा के लिए पीतल के बर्तन और उपहार देने या किचन में उसे के लिए सबसे ज्यादा स्टील के बर्तन खरीदे गए हैं।

जरूरत के सामान के साथ घर सजाने की वस्तुएं खरीदीं

राजौंद। धनतेरस पर खरीदारों ने जरूरत के सामान के साथ घर सजाने की वस्तुएं भी खरीदीं। बर्तनों की दुकान हो या फिर आभूषण की दुकानें, सभी जगह महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। दुकानदार वीरेंद्र, सुभाष रावल, रमेश, राजीव अमित नीरज ने बताया कि धन तेरस को लेकर महिलाओं में पूरा दिन खरीदारी की होड़ सी लगी रही। इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर भी लोगों ने एलसीडी, एलईडी की खरीद कर इस त्योहार का शगुन मनाया। दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों पर खूब रौनक छाई हुई है। बाजारों में सजी लड़ियां और अन्य सजावटी सामान सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैँ। संवाद

सामान्य बर्तनों की खरीद

कलायत। धनतेरस पर बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। सामान्य बर्तनों की ज्यादा खरीद हुई। जेवरों के साथ गाड़ियां भी खूब बिकीं। संवाद

सीवन में भी खरीदार उमड़े
सीवन। बाजार में खूब खरीदार उमड़े। कपड़े, बर्तनों, जेवर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। महिलाओं ने घरों में रंगोली बनाई। संवाद

खूब बिकीं झाड़ू
धनतेरस के मौके पर पर बाजार में झाड़ू की खूब बिक्री हुई। सड़कों पर गुजर रहीं महिलाओं और पुरुषों के हाथों में झाड़ू दिख रही थी। कई जगह पर लोग मोलभाव भी करते दिखे लेकिन खास दिन होने से दुकानदारों ने जमकर कमाई की। कई तरह की झाड़ू बाजार में बिक रही थीं। लोगों ने बताया कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा है।

बर्तनों की दुरान पर खरीददारी करते महिलाएं।

बर्तनों की दुरान पर खरीददारी करते महिलाएं।

बर्तनों की दुरान पर खरीददारी करते महिलाएं।

बर्तनों की दुरान पर खरीददारी करते महिलाएं।

बर्तनों की दुरान पर खरीददारी करते महिलाएं।

बर्तनों की दुरान पर खरीददारी करते महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed