फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Money and jewelry stolen from house in Shakti Nagar

शक्ति नगर में मकान से गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Money and jewelry stolen from house in Shakti Nagar
कलायत के वार्ड 13 में शक्तिनगर के बंद मकान में चोरों द्वारा सेंध लगाकर करीब सात लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर लिए।
विज्ञापन

शक्ति नगर में किराये के मकान पर रह रहे कोयल निवासी राममेहर ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है। रामेहर ने बताया कि 25 मई को उनके पिता की अचानक मृत्यु होने पर अपने किराये के मकान में ताला लगाकर वे अपने परिवार के साथ पैतृक गांव कोयल गए हुए थे। वीरवार सुबह गांव से कलायत मकान में आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान के कमरे में रखे करीब 10 तोले सोने आभूषण, आधा किलो चांदी व 72 हजार रुपये चोरी हो गए। थाना प्रभारी जयबीर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed