फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Molestation case of girl students in Kaithal, Accused Principal suspended by Education Department

कैथल में छात्राओं से छेड़छाड़ मामला: आरोपी प्रधानाचार्य शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, देर रात जारी हुए आदेश

Fri, 08 Dec 2023 10:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Dec 2023 10:57 AM IST
सार

सीवन थाना में दी गई शिकायत में छात्राओं ने बताया था कि वह सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं और उनके स्कूल का प्रधानाचार्य रवि कुमार है। उसने दो दिसंबर को उसकी दोस्त के साथ दुर्व्यवहार किया। मामले में प्रिंसिपल को निलंबित किया गया।

विज्ञापन
Molestation case of girl students in Kaithal, Accused Principal suspended by Education Department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैथल के गुहला उपमंडल के एक गांव के सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य द्वारा छेड़छाड़ के आरोप मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रधानाचार्य रवि को निलंबित कर दिया है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रधानाचार्य रवि को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, इस मामले के लिए गठित एसआइटी की टीम आज स्कूल का दौरा कर फिर से छात्राओं और ग्रामीणों से जानकारी लेने के लिए पहुंचेंगी। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गुहला उपमंडल व सीवन थाना क्षेत्र में एक गांव के सरकारी स्कूल में छात्राओं ने प्रधानाचार्य से छेड़छाड़ व उससे अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इस मामले में छात्राओं व अन्य ग्रामीणों ने कोई कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने भी हस्तक्षेप किया और आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने गत वीरवार को 24 घंटे में ही आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


छात्राओं ने पुलिस में यह दी थी शिकायत
सीवन थाना में दी गई शिकायत में छात्राओं ने बताया था कि वह सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं और उनके स्कूल का प्रधानाचार्य रवि कुमार है। उसने दो दिसंबर को उसकी दोस्त के साथ दुर्व्यवहार किया। वह पहले भी अन्य छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकत और गाली-गलौच करता आया है। वह हमारे साथ छेड़खानी भी करता है। प्रधानाचार्य की इस करतूत से 12वीं कक्षा की छात्राएं भी परेशान है। वह अपने कार्यालय में उसे अकेली बुलाता है और धमकी देता है कि अगर तुमने किसी को कुछ बताया तो वह तुम्हारा नाम काट देगा और डीएमसी भी नहीं देगा। वह अन्य लड़कियों को भी गाली देकर बात करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि निदेशालय ने प्रधानाचार्य रवि कुमार को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed