{"_id":"728058284e5c9dbdcb5b2e0ec0c8dff1","slug":"mohit-from-mundri-commissioned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंदड़ी का बेटा मोहित बना लेफ्टिनेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंदड़ी का बेटा मोहित बना लेफ्टिनेंट
कैथल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुंदड़ी निवासी 23 वर्षीय मोहित शर्मा ने 12 दिसंबर को आर्मी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी बिहार में हुई पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट का रैंक हासिल किया है। मोहित के पिता आनंद किशोर शर्मा वर्ष 1987 से भारतीय वायु सेना में तैनात हैं। इस समय वे चंडीगढ़ में जेडब्ल्यूओ के पद पर हैं।
मोहित ने बताया कि उनके पिता वायुसेना में हैं, जिस कारण उनकी बचपन से पढ़ाई बाहर हुई है। उसने पहली से 5वीं तक दिल्ली एयर फोर्स स्कूल, छटी से 10वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, बेलगाम (कर्नाटक) व 11वीं से 12वीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय नागपुर से की। 8 अक्तूबर 2012 को उनका आर्मी में ट्रेनिंग के लिए सिलेक्शन हो गया था। 4 वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद अब पास आउट होकर लेफ्टिनेंट का रैंक मिला है।
लेफ्टिनेंट का रैंक दिए जाने के सम्मान समारोह में मोहित के पिता आनंद किशोर व मां पिंकी शर्मा भी गया स्थित अकादमी में पहुंचे थे। मोहित ने बताया कि उनकी मां पिंकी शर्मा गृहणी है और भाई रोहित शर्मा व माता-पिता का सपना है कि रोहित भी बड़ा होकर देश की सेवा में कार्यरत हो। मोहित ने अपने गांव में लौटने पर कहा कि उन्हें आर्मी में जाने की इच्छा बचपन से ही थी। आज उनका सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जो भी वह ओर परिजन लक्ष्य निर्धारित करें उस पर कड़ी मेहनत व लग्न से कार्य करे। वहीं, उसके माता-पिता व भाई ने कहा कि मोहित शर्मा को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देखकर वे आज बहुत खुश हैं और उनका एक सपना पूरा हुआ है। गांव मूंदड़ी के लोगों में भी मोहित शर्मा के लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी की लहर है।