फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Modi ji, how to travel in public transport when roadways buses are not running on long routes

Kaithal News: मोदी जी, सार्वजनिक परिवहन में कैसे चलें लंबे रूटों पर नहीं चल रहीं रोडवेज की बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Modi ji, how to travel in public transport when roadways buses are not running on long routes
कै​थल के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : Archive
कैथल। प्रधानमंत्री ने लोगों से जितना हो सके सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की अपील की है लेकिन रोडवेज के बेड़े में बसों का टोटा है। ग्रामीण से लेकर लंबे रूट पर बसें नदारद हैं। जिले के 60 गांव तो ऐसे हैं, जहां दिन में बसों के फेरे नहीं हैं। केवल सुबह-शाम ही बसें मिलती हैं। बीकानेर, हिसार, दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए शाम को बसें नहीं मिलती। ऐसे में लोग मजबूरी में निजी वाहनों का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य हैं।
विज्ञापन

लोग चाहकर भी पीएम की अपील का पालन नहीं कर पा रहे, क्योंकि धरातल पर विभाग के पास सार्वजनिक साधन ही उपलब्ध नहीं हैं। सुचारू संचालन के लिए डिपो को करीब 250 से अधिक बसों की आवश्यकता है लेकिन वर्तमान में डिपो के पास केवल 156 बसें ही उपलब्ध हैं। 94 बसों की डिपो को अभी जरूरत है। इनमें भी लगभग 90 बसें बीएस तीन काफी पुरानी हो चुकी हैं, जो बीच रास्ते खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

25 बसें नई मिली, 65 जर्जर हो गई : पिछले एक वर्ष के दौरान विभाग को करीब 25 नई बसें मिलीं लेकिन इसी अवधि में 65 बसें जर्जर होकर बेड़े से बाहर हो गईं। इसका सीधा असर यात्रियों की सुविधा पर पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष है। सबसे अधिक असर मुख्य मार्गों से दूर स्थित गांवों में देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ही बसें पहुंच रही हैं, जबकि दोपहर के समय बस सेवा लगभग बंद है। मजबूरी में ग्रामीणों को निजी वाहन ऑटो, गाड़ी व अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। निजी वाहन चालक भी स्थिति का फायदा उठाकर यात्रियों से मनमानी किराया वसूल रहे हैं। कई बार दो- दो घंटे तक निजी वाहन भी नहीं मिल पाते हैं।

कैथल के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद

कैथल के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed