फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Modi government's commendable decision to cut GST rates: Arshdeep Singh

जीएसटी दरों मे कटौती मोदी सरकार का सराहनीय फैसला: अर्शदीप सिंह

Sat, 06 Sep 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Modi government's commendable decision to cut GST rates: Arshdeep Singh
गुहला-चीका। एफआईसीसीआई के सदस्य और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उद्यमी अर्शदीप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती करना एक सराहनीय कदम है। अर्शदीप ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि उपकरण, उर्वरक और डेयरी उत्पादों पर जीसएटी दरों में कटौती से देश के किसानों व पशु पालकों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसानों और किसान कंपनियों के लिए ऐतिहासिक है। अर्शदीप सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर, थ्रेशर, ड्रिप इरिगेशन, उर्वरक और डेयरी उत्पादों पर जीएसटी घटने से खेती की लागत में कमी आएगी, जिससे न केवल छोटे और मध्यम किसान मजबूत होंगे बल्कि किसान उत्पादक संगठन एफपीओएस और एग्री बिजनेस कंपनियों को भी लागत प्रबंधन में आसानी होगी।
विज्ञापन

सरकार की दूरदर्शिता की तारीफ करते हुए अर्शदीप सिंह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। इस कदम से कृषि क्षेत्र में निवेश, नवाचार और सांझेदारियों को बढ़ावा मिलेगा और भारत का कृषि क्षेत्र वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed