फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mobilized ex-servicemen, announced hunger strike

Kaithal News: लामबंद हुए पूर्व सैनिक, भूख हड़ताल का एलान

Tue, 27 Jun 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mobilized ex-servicemen, announced hunger strike
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हनुमान वाटिका में हुई। इसमें बताया गया कि रैंक वन पेंशन में हुई विसंगतियों के मुद्दे पर लघु सचिवालय में दो जुलाई को एक दिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर फेडरेशन ऑफ वेटरनस एसोसिएशन प्रधान सूबेदार अर्जुन सिंह राठौर ने दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले कार्यक्रम की भी जानकारी दी। एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि दो जुलाई को सुबह नौ बजे लघु सचिवालय में सभी पूर्व सैनिक, सैनिक परिवार, वीरांगना, डिसएबल सदस्य इकट्ठे होंगे।
विज्ञापन


यहां पर एक दिन की भूख हड़ताल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन से सरकार को अवगत कराया जाएगा कि अगर 23 जुलाई से पहले वन रैंक वन पेंशन में हुई विसंगतियों को दूर नहीं किया और उनकी मांगे नहीं मानी तो वह 23 जुलाई को जंतर मंतर पर एक रैली का आयोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि वहां पर जैसा भी फाउंडेशन का फैसला होगा उस प्रकार से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ में जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में अपने जिले के विधायकों से मुलाकात करेंगे। 26 जुलाई को देश के सभी जिला हेड क्वार्टर पर शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर कैप्टन अभे सिंह भनवाला, सूबेदार मेजर खजान सिंह ,एक्स सर्विसमैन धर्म चंद शर्मा ,सूबेदार मेजर कुणडू, हवलदार मदन सिंह चहल, रिसालदार कर्मवीर भाल, हवलदार राजेश ढूल, हवलदार अमित कुमार शर्मा, हवलदार शीशपाल मजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed