{"_id":"67006b11331f97e68e002fb7","slug":"mobile-phones-will-be-banned-at-polling-stations-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-491942-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर मोबाइल पर रहेगी रोक : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर मोबाइल पर रहेगी रोक : डीसी
Sat, 05 Oct 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकता। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आदेश दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिले में 807 मतदान केंद्र बनाए हैं। गुहला विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए गए 199 मतदान केंद्र, कलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल 209 मतदान केंद्र, कैथल विधानसभा क्षेत्र में कुल 215 मतदान केंद्र तथा पूंडरी में कुल 184 मतदान केंद्र सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग करके कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व कोई गलत गतिविधि न कर सके। यदि कोई शरारती तत्व कुछ भी गलत करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद