{"_id":"610eda568ebc3e6fe153fe84","slug":"mobile-phone-sought-for-help-earrings-were-snatched-away-kaithal-news-knl79235283","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के लिए मांगा मोबाइल, छीन ले गए कानों की बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के लिए मांगा मोबाइल, छीन ले गए कानों की बालियां
विज्ञापन
Mobile phone sought for help, earrings were snatched away
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा ढांड में 2 अज्ञात युवक एक महिला के कानों की बाली, मोबाइल और एक हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। जिससे कसबे में दहशत का माहौल है। महिला ने इसकी शिकायत ढांड थाना में दी है।
ढांड पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि सुबह लगभग साढ़े 10 बजे वह अपने घर से बेकरी की दुकान पर जाने के लिए पैदल निकली थीं। जब सब्जी मंडी में पहुंची तो 2 अज्ञात युवक साथ हो लिए। उन्होंने कहा कि ताई उनके पास किराए के पैसे नहीं है, अपना मोबाइल दे दे किसी के पास फोन करना है। उसने अपना मोबाइल दे दिया और बातों ही बातों में पंचमुखी चौक पर पहुंच गए। वहां उन्होंने उसके कानों की बाली और एक हजार रुपये झपट लिए और फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसने काफी शोर मचाया लेकिन वो वहां से अचानक लापता हो गए।
पुलिस के अनुसार ढांड निवासी कृष्णा पत्नी गुलाब ने मोबाइल, कानों की बालियां व एक हजार रुपये छीनने की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।