फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MNREGA union's demonstration in support of demands

Kaithal News: मांगों के समर्थन में मनरेगा यूनियन का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
MNREGA union's demonstration in support of demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। क्रांतिकारी मनरेगा मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को मनरेगा सप्ताह के अवसर पर आम बजट में कटौती व काम की मांग के संदर्भ में कलायत बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें गांव, सिमला, रामगढ़, पिंजुपुरा व चौशाला के मजदूर शामिल रहे।

यूनियन पदाधिकारी अजय ने फरवरी में पेश किए गए बजट को मजदूर विरोधी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में मनरेगा बजट के लिए 86 हजार करोड़ का आवंटन किया गया है। हम महंगाई दर से इसकी तुलना करें तो इस वर्ष मनरेगा बजट में 4,000 करोड़ रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि मनरेगा बजट कुल बजट का मात्र 0.24 प्रतिशत रह गया है। इस बजट कटौती का सीधा अर्थ है मजदूरों के कार्यदिवस की कटौती। उन्होंने दावा कर कहा कि ऐसे में मौजूदा बजट से सिर्फ मजदूरों को 40 दिन ही रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कायदे से अगर सरकार को 100 दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार देने का वादा पूरा करना है तो उसको 2.90 लाख करोड़ के बजट का प्रावधान करना चाहिए।

चौशाला गांव की मेट मीना ने बताया कि मनरेगा कानून के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी है, लेकिन कलायत ब्लॉक के मजदूर परिवारों को मुश्किल से 30-40 दिन ही काम मिल पाता है। मनरेगा कानून के तहत काम के आवेदन के 15 दिनों के भीतर अगर काम नहीं मिलता है तो आवेदक मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाने का प्रावधान है परंतु कलायत कार्यालय का साफ कहना है बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जाएगा। ये साफ तौर पर रोजगार गारंटी के तहत काम ना देना व बेरोजगारी भत्ता ना देना मजदूरों के अधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed