{"_id":"660f90aed7d71f5dc5054328","slug":"mla-leela-ram-cornered-surjewala-on-his-controversial-speech-in-haryana-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: विवादित बोल पर विधायक लीला राम ने सुरजेवाला को घेरा, कहा- हार से बौखलाए दे रहे अनाप-शनाप बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: विवादित बोल पर विधायक लीला राम ने सुरजेवाला को घेरा, कहा- हार से बौखलाए दे रहे अनाप-शनाप बयान
Fri, 05 Apr 2024 11:18 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:18 AM IST
सार
कैथल के भाजपा विधायक लीला राम ने सुरजेवाला को लेकर कहा कि अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठे हैं। एक बार पहले भी उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले वोटरों पर टिप्पणी की थी। वे एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला की ओर से हेमा मालिनी पर बोले गए विवादित बोल की वीडियो वायरल होने के बाद कैथल के भाजपा विधायक लीला राम ने सुरजेवाला को घेरा है। इस मामले में उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि रणदीप सुरजेवाला अपनी हार से बौखला गए हैं। इसलिए ही वे अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे कैथल की जनता से मिली हार के बाद उनकी बौखलाहट नजर आती है। वे अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठे हैं। एक बार पहले भी उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले वोटरों पर टिप्पणी की थी। वे एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती। वे जब दिल्ली से कुछ दिन बाद लौटकर आते हैं तो ऐसी भाषा बोलते हैं। लीलाराम ने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन उन्हें अपना आपा नहीं खोना चाहिए। महिला आयोग की ओर से नोटिस देने पर विधायक ने कहा कि आयोग की ओर से कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन