फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA laid foundation stone of minor's renovation work

विधायक ईश्वर सिंह ने किया 4 करोड़ रुपये की लागत से माइनर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
MLA laid foundation stone of minor's renovation work
गुहला-चीका। विधायक ईश्वर सिंह ने सोमवार को पीड़ल से खरकां तक 4 करोड़ रुपये की लागत से सब-माइनर के जीर्णोद्घार कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की हर टेल तक पानी पहुंचाने का मुख्य लक्ष्य रखा गया है ताकि इलाके के किसानों को सिंचाई के लिए समुचित मात्रा में पानी मुहैया होगा। कहा कि इस वर्ष सिंचाई विभाग के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को पूरा करवाया जाएगा, जिस पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पीड़ल में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह का पुन: निर्माण किया जाएगा। पीड़ल से खरकां तक माइनर के बनने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और खेती कार्य सुगम होगा। इस माइनर के तहत लगभग 63700 फुट एरिया कवर होगा और 17 हजार एकड़ क्षेत्र को पानी की समुचित व्यवस्था मिलेगी। पीड़ल, भूना, रामनगर, थेह मुकेरियां, मस्तगढ़, चक्कू लदाना, तारांवाली, रामथली, कसौर, खरकां, खरकड़ा गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सिंचाई विभाग के विभिन्न विकासात्मक कार्यों को मंजूर करवाया गया है। चीका-गुहला, भाटियां, हेमुमाजरा, नंदगढ़, लालपुर, थेह बिरथ क्षेत्रों के लिए घग्गर रिवर में इनलेट व्यवस्था की जाएगी, जिस पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे। अजीत नगर में पाइप लाइन डाली जाएगी जो कि मारकंडा नदी में जाएगी। इस कार्य पर 45 लाख रुपये खर्च होंगे और इस क्षेत्र का 700 एकड़ रकबा संभावित पानी से बचेगा। चञ्चकू लदाना, अगोंध, नागल के लिए पारा रिवर में दो इनलेट बनाए जाएंगे, जिस पर 30 लाख रुपये की राशि खर्च होंगी। चक्कू लदाना में 1 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि से दोबारा ब्रिज का निर्माण होगा। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, एसडीओ दीपक कुमार, एडवोकेट ज्ञान, रामपाल राणा, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार भूना, मलकीत गगड़पुर, हाकम सिंह जोदुआ, रामदास गगड़पुर, नवीन शर्मा, अजय दीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed