{"_id":"674b8450035e9a26f705c127","slug":"mla-accused-of-embezzling-money-in-the-name-of-sending-abroad-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124637-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विधायक पर लगे विदेश भेजने के नाम पर रुपये हड़पने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विधायक पर लगे विदेश भेजने के नाम पर रुपये हड़पने के आरोप
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पहले एक महिला सरपंच पर टिप्पणी और फिर चालान काटने को लेकर टिप्पणी के बाद अब एक और विवाद सामने आ गया है।
विधायक सतपाल जांबा पर मूंदड़ी गांव के युवक को विदेश भेजने के नाम पर रुपये हड़पने के आरोप लगे हैं। इस मामले में शनिवार को एक पंचायत हुई। इसमें गुलाब नामक युवक ने बताया कि विधायक सतपाल जांबा ने 2008 में उसके भाई को सिंगापुर भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे पर उसके भाई को विदेश नहीं भेजा गया।
उन्होंने अपने रुपये वापस लेने के लिए कई बार पंचायतें भी की लेकिन सतपाल जांबा ने उन्हें केवल 50 हजार रुपये ही दिए। उन्होंने बकाया राशि देने के लिए आश्वासन दिया था कि जब उनके पास रुपये होंगे तो वे लौटा देंगे मगर लेकिन लंबा समय गुजरने के बावजूद विधायक ने अब तक उनके रुपये नहीं लौटाए हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर उनकी चार-पांच बार पंचायत विधायक के घर पर ही हुई है।
विज्ञापन
गुलाब ने बताया कि वह अपने भाई को सिंगापुर भेजना चाहते था। जिसके लिए उन्होंने अपनी आधा एकड़ कृषि भूमि को बेचकर विधायक को रुपये दिए थे। उन्होंने अभी तक सतपाल जांबा के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी थी। इसको लेकर सिर्फ पंचायत में ही बात हुई है, अब अगर विधायक ने उनके रुपये नहीं लौटाए, तो वह इस बारे में लिखित में शिकायत भी देंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विधायक से उनके पैसे दिलवाए जाएं।
वर्जन
रंजिश निकाली जा रही : जांबा
अपने ऊपर लगे आरोपों पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि 16 साल पहले के आरोप लगाए जा रहे हैं, इतने साल कहां थे, अब रुपये लेने 16 साल बाद याद आए है। दो दिन पहले इनके परिवार के एक सदस्य का गाड़ी का चालान कटा था। लिहाजा उसकी रंजिश इस तरह निकाली जा रही है। उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।