फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mission Admission: The trend increased after the 12th results, so far around 560 applications have been received across the district.

मिशन एडमिशन : 12वीं के परिणाम के बाद बढ़ा रुझान, अब तक जिलेभर में करीब 560 आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: The trend increased after the 12th results, so far around 560 applications have been received across the district.
कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में दा​खिला प्रक्रिया के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद - फोटो : ​विकास भवन।
कैथल। 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिले के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कॉलेज पहुंचकर विभिन्न कोर्सों, सीटों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जुटा रहे हैं। आरकेएसडी कॉलेज में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 7 मई से ऑनलाइन दाखिला पोर्टल शुरू किया गया है। अब तक जिलेभर में करीब 560 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस बार बीए में अब तक सबसे ज्यादा 360 आवेदन हुए हैं। दूसरे नंबर पर बीएससी पाठ्यक्रमों में 110 आवेदन व बीकॉम में 90 आवेदन अब तक आ चुके हैं।
विज्ञापन


जिले के कॉलेजों में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। जिले के 17 सरकारी और निजी कॉलेजों में इस वर्ष करीब साढ़े नौ हजार सीटों पर दाखिले किए जाएंगे, जबकि 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 14,850 रही है। ऐसे में सीटों की तुलना में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तहत जिले के 11,989 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें 10,340 विद्यार्थी सफल हुए। वहीं सीबीएसई के 5,011 विद्यार्थियों में करीब 4,510 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों में चल रहा दाखिला
डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा, अमरनाथ भगत जयराम राजकीय महिला कॉलेज सेरधा, आरकेएसडी कॉलेज, जाट कॉलेज, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय सहित अन्य में दाखिला प्रक्रिया चली हुई है।

दाखिला शेड्यूल
ऑनलाइन पंजीकरण : 31 मई तक
आवेदन फॉर्म जमा : 1 जून तक
दस्तावेज सत्यापन : 6 जून तक
पहली मेरिट सूची : 10-11 जून
फीस जमा : 12 से 15 जून
दूसरी मेरिट सूची : 16-17 जून
फीस जमा : 18 से 22 जून
24 जून से फिजिकल काउंसलिंग
26 जून से 10 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ प्रवेश

दाखिले के लिए ये कागजात जरूरी
दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो, चरित्र प्रमाणपत्र आवश्यक होंगे। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाणपत्र और हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र जरूरी रहेगा। अन्य बोर्डों के विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। 31 मई तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला से संबंधित जानकारी के लिए कॉलेजों में संपर्क कर सकते हैं।
मनोज कुमार, नोडल अधिकारी भांभू

कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद

कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed