{"_id":"6a9f10b1e96679c0c101ec50","slug":"mission-admission-process-at-iti-concludes-31-students-enrolled-on-the-final-day-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154790-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में मिशन दाखिला प्रक्रिया खत्म, अंतिम दिन 31 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में मिशन दाखिला प्रक्रिया खत्म, अंतिम दिन 31 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
कैथल के राजकीय आईटीआई में दाखिला लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चल रही दाखिला प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई। दाखिला प्रक्रिया के अंतिम दिन राजकीय आईटीआई कैथल में रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ी। विभाग की ओर से रिक्त सीटों पर निर्धारित मेरिट के आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिले किए गए। अंतिम दिन राजकीय आईटीआई कैथल में विभिन्न ट्रेडों में 31 विद्यार्थियों को दाखिला मिला।
दाखिला प्रक्रिया के दौरान संस्थान में विद्यार्थियों की काफी भीड़ रही। सुबह से ही विद्यार्थी संस्थान पहुंचने लगे और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की मेरिट जांची गई और निर्धारित मानदंड पूरा करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें संबंधित ट्रेड में दाखिला दिया गया। उपलब्ध सीटों और मेरिट के आधार पर ट्रेड आवंटित किए गए। संस्थान प्रबंधन की ओर से अंतिम दिन दाखिला प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।
रोजगारपरक शिक्षा के कारण बढ़ा रुझान
आईटीआई कैथल के दाखिला इंचार्ज सतीश सैनी ने बताया कि इस बार आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में युवाओं ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन किया। रोजगारपरक और तकनीकी शिक्षा की बढ़ती उपयोगिता के कारण युवाओं का रुझान आईटीआई की ओर लगातार बढ़ रहा है।