{"_id":"62017e808df7930300348e77","slug":"missing-child-s-body-found-on-the-bank-of-the-pond-kaithal-news-knl98277830","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब के किनारे मिला रविवार रात को लापता हुए बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब के किनारे मिला रविवार रात को लापता हुए बच्चे का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी, कैथल। फतेहपुर गांव से रविवार की रात लापता बालक का शव सोमवार को तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव मिलने के बाद गुमशुदगी के मुकदमे में हत्या और अपहरण की धाराएं भी जोड़ दी हैं।
फतेहपुर गांव निवासी मोहनलाल का 10 वर्षीय पुत्र मोहित रविवार की रात लापता हो गया था। परिजनों ने इधर-उधर तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात तक जानकारी न मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। उसके लापता होने की सूचना रातभर सोशल मीडिया पर भी चलती रही। इसके बाद सोमवार को सुबह पुलिस को गांव के ही तालाब के किनारे एक बच्चे का शव मिला। जानकारी मिलते ही एसपी लोकेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी पहले ही पहुंच गए थे। एसपी ने घटनास्थल के समीप नलकूप नंबर एक के खाली पड़े कमरे और तालाब के आसपास के इालाके का निरीक्षण किया और मोहल्ले के लोगों से भी बात की। इसके बाद पुलिस ने मोहित के पिता मोहनलाल की शिकायत पर अपहरण और हत्या की धाराएं भी जोड़ दी। मृतक मोहित दूसरी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। उसकी एक बड़ी बहन है। बताया जाता है कि मोहित के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे लेकिन कई जगह खरोचें दिख रहीं थीं। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने कहा कि पुलिस ने मामले में हत्या और अपहरण की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।