{"_id":"6803ffdf77f398acf50f6ce7","slug":"miss-finale-nancy-and-khushi-became-miss-evening-kaithal-news-c-18-1-knl1004-628084-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिस फिनाले नैंसी और खुशी बनीं मिस इवनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिस फिनाले नैंसी और खुशी बनीं मिस इवनिंग
Sun, 20 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी में महिला विंग की ओर से स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नैंसी को मिस फिनाले का खिताब मिला। इसी प्रकार मिस इवनिंग खुशी और बीकॉम तृतीय वर्ष से प्रतिभा मिस पर्सनलिटी बनीं। मिस फ्रेशर प्रतीक्षा बीकॉम प्रथम वर्ष को चुना गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला व कहा कि सभी छात्राओं को एक अच्छे कॅरिअर का चयन कर उसके लिए काम करना चाहिए। इससे आपका भविष्य उज्ज्वल व जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
उन्होंने छात्राओं को आगामी परीक्षाओं व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने कालेज अनुभवों को साझा किया व अपने सभी गुरुजनों के प्रति भावपूर्ण कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गायन व नृत्य कर अपने जूनियर साथियों को प्रेरित व मार्गदर्शित किया। प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर परमिंद्र कौर ने किया। इस अवसर पर कालेज के सभी टीचिंग व नॉन टीचिंग के सदस्य उपस्थित रहें ।