{"_id":"6880c2fed5f9015ee80bbd2f","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-kaithal-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की का नहाते हुए बनाया वीडियो: वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की का नहाते हुए बनाया वीडियो: वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 23 Jul 2025 04:40 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 23 Jul 2025 04:40 PM IST
सार
दो युवकों ने पहले किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल किया। इसके बाद रात के समय छत पर बुलाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से पड़ोस के ही दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल किया। इसके बाद रात के समय छत पर बुलाया और दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
इस संबंध में किशोरी के पिता ने गुहला थाने में शिकायत दी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी गांव के ही स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। 15 जुलाई को दिन के समय पड़ोस के दो लड़कों ने नहाते समय उसकी बेटी की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। बाद में बेटी को वह वीडियो दिखाई और ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी।
बेटी को रात के समय छत पर आने के लिए मजबूर किया। रात को करीब 12 बजे दोनों ने लड़की को छत पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गुहला थाना की जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि किशोरी के पिता ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।