फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Miscreants who harassed girl students in Kalayat caught

Kaithal News: कलायत में छात्राओं को परेशान करने वाले मनचलों को पकड़ा

Wed, 17 Jul 2024 06:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Miscreants who harassed girl students in Kalayat caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। रामगढ़ पांडवा गांव में मंगलवार को मनचलों के छात्राओं को परेशान करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस दौरान पांच युवकों को काबू कर पुलिस के हवाले किया।

महिला सरपंच प्रतिनिधि अशोक रामगढ़, युवा समाज सेवी दिलबाग वाल्मीकि, जगदीप सिंह, फूल सिंह, सूबे सिंह, बलजीत सिंह, तरसेम, देवी राम, हजारी राम, सुरेश, संजू ने बताया कि पिछले कुछ समय से बसों के माध्यम से स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को मनचलों की टोली तंग कर रही थी।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, नकाबपोश मनचले छात्राओंं के स्कूल आने-जाने के समय मोटर साइकिलों पर सवार होकर लाठी-डंडों और तलवारों से दहशत का माहौल बनाते थे। छात्राओं के आगे-पीछे मोटर साइकिल पर चलते हुए इन्हें बेहद परेशान किया जाता है। इस माहौल में सोमवार को एक छात्रा इस प्रकार सहमी कि उस भयभीत होकर दुकान में छिपना पड़ा। जब इस मामले की सूचना छात्रा ने परिवार के लोगों को दी तो तत्काल पंचायत बुलाकर ग्रामीणों ने बेटियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलायत थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि रामगढ़ पांडवा गांव के लोगों ने छात्राओं को तंग करने का आरोप लगाते हुए कुछ युवाओं को मोटर साइकिलों सहित पुलिस के सामने पेश किया है।


पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर रही है। उसने कहा कि शिकायत के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि छात्राओंं की सुरक्षा पर पुलिस सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed