{"_id":"6a8a00da59733508ac025b52","slug":"miscreants-snatched-a-gold-chain-weighing-two-and-a-half-tolas-from-a-woman-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154094-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बदमाशों ने महिला से छीनी ढाई तोले की सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बदमाशों ने महिला से छीनी ढाई तोले की सोने की चेन
Sun, 23 Aug 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर महिला से जानकारी लेते हुए पुलिस कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में शुक्रवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला को रास्ते में रोककर उसके गले से करीब ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली।
रामनगर निवासी सरला देवी ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार देर रात काम से चंदाना गेट गई थी। काम पूरा करने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थी। कुतुबपुर रोड के पास पहुंचने पर बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। एक युवक ने बाइक उसकी स्कूटी के आगे लगा दी। इसके बाद दो युवक उसकी तरफ आए और धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान वह स्कूटी से सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरते ही दोनों बदमाशों ने उसके गले से चेन झपटने का प्रयास किया।
उसने विरोध करते हुए चेन बचाने की कोशिश की और बदमाशों से हाथापाई भी हुई, लेकिन आरोपी चेन लेकर भागने में सफल रहे, लेकिन लोकेट वह बचा गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी ली।
शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीनों बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात : शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में एक बदमाश महिला की स्कूटी के आगे बाइक रोकता दिखाई दे रहा है। इसके बाद दो युवक महिला को स्कूटी से गिरा देते हैं और गले से चेन झपट लेते हैं।