फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mill became number one by paying sugarcane farmers

गन्ना किसानों को भुगतान देकर मिल बनी नंबर वन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mill became number one by paying sugarcane farmers
कैथल। सहकारी चीनी मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र 2021-22 के दौरान खरीदे गए सारे गन्ने का पूरा भुगतान किसानों के बैंक खातों में कर दिया हैं। मिल ने 38.94 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। उसका पूरा भुगतान 14069.45 लाख रुपये मिल ने सबसे पहले करके राज्य की सभी मिलों में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिल ने गत पेराई सत्र 12 नवंबर 2021 से एक मई 2022 तक 170 दिनों में 38.94 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 8.85 प्रतिशत की चीनी रिकवरी दर से तीन लाख 45 हजार 875 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया।
विज्ञापन

मिल के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र चौधरी ने इस सफलता के लिए मिल प्रबंधन, अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ने के सर्वे का कार्य मिल ने पूरा कर लिया है। इस वर्ष गन्ने का क्षेत्रफल 17268.75 एकड़ है। इसमें से 11633.5 एकड़ मुढ़ा व 5635.25 एकड़ नया गन्ना है। इस क्षेत्रफल में अगेती किस्म का 86.78 प्रतिशत व पछेती किस्म का 13.22 प्रतिशत गन्ना है, जबकि पिछले वर्ष गन्ने का कुल क्षेत्रफल 18,593 एकड़ था। मिल ने पिछले वर्ष की भांति जी.पी.एस. प्रणाली आधारित सर्वे किया है। प्रबंधन अधिकारियों व निदेशक मंडल ने सहकारिता विभाग तथा अध्यक्ष चीनी मिल कैथल-कम-डीसी कैथल का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed