फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Milk Dairy Farmer shop odd even

दूध-डेयरी संचालकों को मिली ऑड ईवन से छूट, कृषि पेस्टीसाईड का काम करने वालों को भी रहेगी छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Milk Dairy Farmer shop odd even
कैथल। शहर की 19 मार्केट व बाजारों में ऑड-ईवन नियम से दुकानें खुलवाना शुरू कर दिया गया है। इसमें दूसरे दिन डेयरी व दूध का काम करने वालों व कृषि संबंधी कार्य करने वालों को ऑड-ईवन फार्मूले से छूट दी गई है। ताकि सप्लाई चैन प्रभावित ना हो। आईजी हरदीप दून व डीसी सुजान सिंह यादव ने दो टूक निर्देश जारी किए हैं कि कोरोना की लड़ाई एक दिन की नहीं है। यदि दुकानदार व जिलावासी लॉकडाउन-3 में जारी की जा रही हिदायतों का पालन नहीं करेंगे तो दी गई छूट वापिस ली जा सकती है और नियमों का पालन ना करने वाले दुकानदार की दुकान सील भी की जा सकती है।
विज्ञापन

इन नियमों का करना होगा पालन
सायं 7 से सुबह 7 बजे तक करें लॉकडाउन कर्फ्यू का पालन
जरूरतों को पूरा करने के लिए बेशक व्यापार की जरूरत है, साथ ही अमूल्य जीवन का भी ध्यान रखना होगा।
ऑड-ईवन फार्मूले से दुकानें खोलें।
अपने ग्राहकों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। जो मास्क पहन कर नहीं आया, उसे दुकान में ना आने दें।
हर समय सामाजिक दूरी का रखें विशेष ध्यान
अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
दूध डेयरियों, वीटा बूथ, खाद व बीज की दुकानों पर नही होगा ऑड-ईवन सिस्टम लागू
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि लॉकडाउन 3 में आमजन के लिए दूध की समुचित सप्लाई तथा कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाली खाद व बीज, दूध डेयरियों, दूध की दुकानों तथा विटा बूथ को ऑड-ईवन सिस्टम से राहत दी गई है, ताकि किसी को भी दिक्कत ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed